महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में ₹50 मूल्यवर्ग के बैंकनोट के पृष्ठभाग पर रथ के साथ हम्पी का चित्र है जो देश की सांस्कृतिक विरासत का चित्रण करता है। नोट का आधार रंग फ्लोरोसेंट नीला है। नोट के अग्र और पृष्ठ दोनों भागों पर अन्य डिज़ाइन, ज्यामितिक पैटर्न हैं जिन्हें समग्र रंग योजना के साथ संरेखित किया गया है। 
 
                 
                 
                     
                 	
                    	
                        	- अग्रभाग (आगे)
 
                            - पृष्ठभाग (पीछे)
 
                        
                     
                    
                    	
                        	
							बैंकनोट का आकार 66 मिमी x 135 मिमी होगा।
            				
                            
							
                            महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में ₹ 50 मूल्यवर्ग के बैंकनोट की सुरक्षा विशेषताएँ
							
                               1. मूल्यवर्ग अंक 50 के साथ आर पार मिलान
2. देवनागरी में ५० मूल्यवर्ग अंक
3. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र
4. सूक्ष्म अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘50’
5. ‘RBI’, ‘भारत’ उत्कीर्ण लेखों के साथ विंडोड गैर धातुयी सुरक्षा धागा
6. महात्मा गांधी के चित्र के दांयी तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर तथा आरबीआई का प्रतीक
7. दांयी तरफ अशोक स्तम्भ का प्रतीक
8. महात्मा गांधी का चित्र तथा इलैक्ट्रोटाईप (50) वाटर मार्क
9. संख्या पैनल जिसमें  ऊपर बायीं तरफ तथा नीचे दांयी तरफ छोटे से बढ़ते आकार के अंक
 
           				    
                         
                        
                        	
							बैंकनोट का आकार 66 मिमी x 135 मिमी होगा।
                            
                            महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में ₹ 50 मूल्यवर्ग के बैंकनोट की सुरक्षा विशेषताएँ
							
                               10. नोट में मुद्रण वर्ष बायीं तरफ
11. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो
12. भाषा पैनल मध्य में
13. रथ के साथ हम्पी का चित्र
14. दायीं तरफ देवनागरी मूल्यवर्ग अंक ५०