भारतीय रिज़र्व बैंक ने 25 अगस्त 2017 को महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में रू. 200 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी किया। नए मूल्यवर्ग में पृष्ठभाग में सांची स्तूप का रूपाकंन है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। नोट का आधार रंग चमकीला पीला है। इस नोट में अन्य डिजाइन, ज्यामितीय पैटर्न समग्र रंग योजना के साथ संरेखित हैं, जो पृष्ठभाग और अग्रभाग दोनों में हैं।
  • अग्रभाग (आगे)
  • पृष्ठभाग (पीछे)
RBI 200
बैंकनोट का आकार 66 एमएम × 146 एमएम होगा
महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में ₹ 200 मूल्यवर्ग के बैंकनोट की सुरक्षा विशेषताएँ
1. मूल्यवर्ग अंक 200 के साथ आर पार मिलान
2. मूल्यवर्ग अंक 200 के साथ लेटेंट चित्र
3. देवनागरी में २०० मूल्यवर्ग अंक
4. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र
5. सूक्ष्म अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, और ‘200’
6. कलर बदलाव सहित ‘RBI’, ‘भारत’ के साथ विंडोड सुरक्षा धागा । नोट को तिरछा करके देखने पर धागे का कलर हरे कलर से नीले रंग में परिवर्तित होता है
7. महात्मा गांधी के चित्र के दांयी तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर तथा आरबीआई का प्रतीक
8. दांयी तरफ नीचे रंग परिवर्तक स्याही (हरा से नीला) में रू. 200/- चिन्ह के मूल्यवर्ग अंक
9. दांयी तरफ अशोक स्तम्भ का प्रतीक
10. महात्मा गांधी का चित्र तथा इलैक्ट्रोटाईप (200) वाटर मार्क
11. संख्या पैनल में छोटे से बढ़ते आकार के अंक ऊपर बायीं तरफ तथा नीचे दांयी तरफ
12. दृष्टिबाधित लोगों के लिए
महात्मा गांधी का चित्र इंटेग्लियो या उभरी हुई छपाई में, अशोक स्तम्भ प्रतीक, माइक्रो टेक्स्ट रू. 200 के साथ उभरा हुआ पहचान चिन्ह H, नोट के बांयी और दांयी दोनों तरफ लाईनोन के बीच दो वृतों के साथ चार कोणीय ब्लीड रेखाएँ
RBI 200
बैंकनोट का आकार 66 एमएम × 146 एमएम होगा
महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में ₹ 200 मूल्यवर्ग के बैंकनोट की सुरक्षा विशेषताएँ
13. नोट में मुद्रण वर्ष बायीं तरफ
14. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो
15. भाषा पैनल मध्य में
16. सांची के स्तूप का रूपांकन
17. दायीं तरफ देवनागरी मूल्यवर्ग अंक २००
Server 214
शीर्ष